Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

-उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर पार्टी लंबे समय से मंथन कर रही है। हाई कमान ने पूरी कसरत के बाद नाम तय कर दिया हैं। उसकी घोषणा जल्द ही होगी। उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस कार्यकारी भी बनाने हा रही है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर हाईकमान ने फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने का फैसला हुआ है। इसकी विधिवत घोषणा एक-दो दिन में होगी।

सूत्रों का कहना है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। एक नहीं बल्कि चार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, जीत राम आर्य, युवा नेता भुवन कापड़ी और राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ, हरीश रावत को आगामी दिनों में चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी दी जा सकती है l जबकि, किशोर उपाध्याय को सह संयोजक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *