Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी करेंगे चुनाव प्रचार, पार्टी के 30 प्रचारक

-विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस के 30 राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारको की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (soniya gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (harish rawat), प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम (pritam singh) सिंह समेत 30 राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी भी उत्तराखंड ने कांग्रेस का प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारक सूची चुनाव आयोग को भेजी है। प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा हो गया है। जल्द ही क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुसार अनुसार अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलेट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अमी याजनिक, इमरान प्रतापगढ़ी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, हार्दिक पटेल, जय सिंह अग्रवाल रागिनी नायक, नेता डीसूजा, श्रीनिवास बीवी आदि राष्ट्रीय नेता शामिल है। साथ ही प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, राज्यसभा सांसाद प्रदीप टम्टा व हरक सिंह रावत भी स्टार प्रचारकों ने शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *