Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड में 1000 फर्जी मजारें, राज्य चल रह लैंड जिहाद

-उत्तराखंड में 1000 फर्जी मजारें पाई गई हैं। जब इन्हें खोदा गया तो वहां किसी भी तरह के अवशेष नहीं मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है उत्तराखंड में लैंड जिहाद का गिरोह सक्रिय है जो इस तरह फर्जी मजारें खड़ी करवा रहा है।

सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाने के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर सख्त हैं। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, जिन्होंने ये बनाई हैं वे लोग खुद ही ये ऐसी मजारें हटा दें।। प्रदेश में कहीं लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे।

कालाढूंगी में धामी ने कहा कि प्रदेश में 1000 से अधिक स्थान ऐसे मिले हैं, जहां मजारें बना दी गईं हैं। इन मजरों को जब खोदा गया तो वहां कोई अवशेष नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं है। लेकिन, जमीन पर जबरन कब्जा भी नहीं होने देंगे। कहीं पर भी लैंड जिहाद को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई जगहों पर जनसंख्या में असंतुलन हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।  गैर कानूनी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांत गांवों में धर्मस्थलों की आड़ में घुसपैठ के खतरे की जांच के लिए सघन अभियान चलाएंगे। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म व संस्कृति की भूमि है। इसका स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे। किसी को भी यहां ऐसी कोई गतिविधि नहीं करने देंगे, जो गैर कानूनी हो।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी  ने कालाढूंगी में 95 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कालाढूंगी में उप मंडी की स्थापना,  चकुलवा में  निहाल नदी पर टू लेन पुल, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का  सौंदीयकरण समेत अन्य घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *