Mon. Apr 20th, 2026

उत्तरकाशी में 82 और यूएसनगर में 81.27 प्रतिशत मतदान, रुद्रप्रयाग में सबसे कम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह, राज्य में कुल 68 प्रतिशत वोटिंग, कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा, इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में जबर्दस्त उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों से लेकर आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के बीच तालमेल बेहतरीन रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।

इस तरह बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

समय                       प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक      11.72%
दोपहर 12 बजे तक      27.00%
दोपहर 2 बजे तक      41.87%
शाम 4 बजे तक        55.00%
देर रात तक           68.00%

जनपदवार इतना रहा मतदान

उत्तरकाशी 82.00%

यूएसनगर    81.27%

देहरादून    78.49%

नैनीताल    70.43%

चंपावत    65.59%

पिथौरागढ़    64.00%

बागेश्वर    63.11%

चमोली    62.17%

टिहरी    59.71%

पौड़ी    59.50%

अल्मोड़ा    59.11%

रुद्रप्रयाग   57.31%

(जिलों से मिले आंकड़े लगभग में हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *