Thu. Sep 3rd, 2026

युवा महोत्सव : मुख्यमंत्री धामी ने लांच किया रोजगार प्रयाग पोर्टल व युवा उत्तराखंड एप

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के युवा सामर्थ्यवान और मेहनती भी हैं। प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।

(shabdrath news) देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 हजार से भी अधिक युवाशक्ति को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड एप लांच किया। साथ ही सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न व सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में अनेक क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की युवा शक्ति को रोजगार के सुअवसर मुहैया कराने में युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *