Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही होंगी गृह परीक्षाएं

-शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को ली विभागीय अधिकारियों की बैठक। गृह परीक्षाओं पर चर्चा के बाद लिया गया निर्णय

देहरादून Dehradun। उत्तराखंड में इस बार बोर्ड परीक्षाएं और गृह परीक्षाएं (board and home exams) साथ-साथ ही होंगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम (education secretary R Minakshi Sunderam) के साथ हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शासन जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगा।
शुक्रवार (आज) को सचिवालय (secretariat) में शिक्षा सचिव ने विभागीय अधिकारियों (education officers) की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से गृह परीक्षाओं को लेकर चर्चा हुई। तय किया गया कि इस बार की गृह परीक्षाओं का प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार होगा। चूंकि, सब स्कूल खुल चुके हैं। इसलिए कक्षा छह से 9 और 11वीं की परीक्षाएं भी स्कूलों में ही होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *