सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकियों को किया ढेर
-बड़गाम आपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को मिली आतंकियों के शोपियां में छुपे होने की खबर। सुरक्षाबलों ने सरेंडर को कहा। सरेंडर न करने पर मारे गए आतंकी
शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। कश्मीर के शोपियां में (shopiyan in kashmir) सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों (terorist) को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर के लिए कहा। लेकिन, वो सरेंडर करने के लिए तैयार नहीं हुए, इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी मारे (terorist ded) गए। ये आतंकी संगठन अलबद्र (Al-Badra) से जुड़े हुए थे। इनके पास से दो एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार (igp kashmir Vijay Kumar) ने बताया कि शोपियां में तीन आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद वहां पर घेराबंदी की गई तो फायरिंग शुरू हुई। इसी दौरान सर्च पार्टी को पता चला कि आतंकवादियों ने एक घर के लोगों को होस्टेज बनाया है। इसके बाद 3 घंटे के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि बड़गाम ऑपरेशन में सूचना मिली है कि दो आतंकवादियों को गोली लगी है और वो भाग गए हैं। खून के निशान का पीछा करते हुए दो किलोमीटर आगे गांव की घेराबंदी करके उन्हें ढूंढा गया। आखिरकार वे मारे गए।
