Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा के लिए जारी करेगी गाइड लाइन, कैबिनेट में हुए और भी कई निर्णय

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rarh news)। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चारधाम यात्रा सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार गाइड लाइन जारी की जाएगी।

आज की कैबिनेट बैठक में हुए

-एक जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चारधाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल फिर बैठेगा और परिस्थितियों को देखने के बाद आगे फैसला लेगा।

– चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारी नियुक्त होंगे। यात्रा की क्या तैयारी हैं, वह इसकी निगरानी करेंगे।

-तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा

– मैदान बाढ़ परिक्षेत्र घोषित। उत्तरकाशी, हरिद्वार के बाद अब टिहरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश गंगोत्री व चमोली में बाढ़ परिक्षेत्र घोषित घोषित होगा।

-औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों का वेतन निर्धारित होगा। साथ ही ओवरटाइम का वेतन भी निर्धारित होगा। वहीं, दोनों पारियों के बीच में काम करने के दौरान विराम का समय अब तय होगा।

-सेलाकुई स्थित लैंडा कंपनी को जाने वाली विद्युत आपूर्ति लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाएगा।

-मार्जिन मनी को 10 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत किया गया।

-वेट से संबंधित केस निर्धारण की समय सीमा 30 अप्रैल की जगह 30 सितंबर तक बढ़ाई गई। यह केवल 2017-18 के मामलों के लिए होगा।

-टाटा मोटर्स पंतनगर को एंबुलेंस तैयार करने की मंजूरी। टाटा मैजिक वाहन में तैयार किए जाएंगे एंबुलेंस।

-संविदा कर्मचारियों के जरिए भी टाटा मोटर्स काम करा सकता है। लेकिन, सुरक्षा, मानदेय स्थाई व अनुभवी कर्मचारियों के साथ काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *