ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 में प्रतिभाग करने वाले भारतीय दल को खेल विभाग ने दी शुभकामनायें
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो शब्द रथ (shabd rath news)। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 में प्रतिभाग करने वाले भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें दी गई। गौरतलब है कि 2020 में कोविड महामारी के कारण ओलंपिक खेल नहीं हो पाए थे। ओलंपिक खेल 2022 में होंगे। लेकिन, आयोजन ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 के नाम से ही होगा।
भारत सरकार के निर्देश के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन पदम बहादुर मल्ल (अर्जुन अवार्डी व एशियन गेम्स 1962 बाॅक्सिंग खेल में स्वर्ण पदक विजेता), डाॅ धमेन्द्र भट्ट (संयुक्त निदेशक खेल व एशियन मेडलिस्ट बाॅक्सिंग), बीएस रावत (अन्तर्राष्ट्रीय बाॅक्सिंग खिलाड़ी) ने ‘ओलम्पिक प्वांईट’ पर सेल्फी लेकर भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया, अविनाश कुंवर, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
