Fri. Jul 31st, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: उक्रांद ने प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रत्याशियों की चौथी सूची आज जारी की है। चौथी सूची में भी सिर्फ पांच नाम घोषित किए गए। अभी भी 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। उक्रांद ने पहली सूची में 16, दूसरी में 14, तीसरी में 14 प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

मंगलवार को चौथी सूची के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि कोटद्वार सीट पर हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी और उक्रांद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उक्रांद ने हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी के कैप्टन मुकेश रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। एरी कहा कि उक्रांद उत्तराखंड व उत्तराखण्डियत को बचाने में संघर्ष करने वाले दलों के साथ मिलकर दिल्ली से शासित दलों के खिलाफ लड़ रहा है ताकि वोट विभाजन को रोका जा सके। इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।

इसी सोच के साथ हरि प्रसाद लोहिया गंगोलीहाट, रवि वाल्मीकि हल्द्वानी, प्रवीण कुमार सैनी रानीपुर हरिद्वार, कस्वी लाल शाह को थराली प्रत्याशी बनाया गया है। उक्रांद प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि बुधवार को एक और सूची जारी हो सकती है। विभिन्न दलों के साथ सीटों पर तालमेल के लिये बातचीत जारी है ताकि सभी शेष सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *