Wed. Jul 22nd, 2026

युवाओं में कोविड वैक्सीन को लेकर उत्साह, स्लॉट खुलते ही फुल हो रही बुकिंग

-उत्तराखंड में टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट खुलते पर चंद मिनटों में बुकिंग फुल हो रही है। वहीं, अब तक राज्य में छह लाख, 56 हजार, 862 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) shabd rath news। कोरोना के खिलाफ जंग में युवा वैक्सीन लगाने को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसी का नतीजा है कि वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट खुलते ही बुकिंग फुल हो जा रही है।
उत्तराखंड में मंगलवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 17020 लोगों ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगा। गत दो दिन में इस आयुवर्ग के 31236 लोग पहली वैक्सीन लगवा चुके हैं।

45 वर्ष से ऊपर आयु वालों का भी टीकाकरण जारी

दूसरी तरफ राज्य में 45 वर्ष से ऊपर आयु वालों का भी टीकाकरण जारी है। इस आयुवर्ग में अब तक चार लाख, 83 हजार 138 लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। जबकि, 15 लाख, 27 हजार, 68 लोगों को पहली खुराक लगी है।

उत्तराखंड में छह लाख, 56 हजार 862 लोगों का पूर्ण टीकाकरण

फ्रंटलाइन वर्कर में एक लाख, 37 हजार, 408 को पहली व 86 हजार, 132 को दोनों खुराक लग चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों में भी 87 हजार, 592 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। जबकि, एक लाख, 13 हजार, 605 को पहली डोज दी जा चुकी है। अब तक राज्य में छह लाख, 56 हजार, 862 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 18 लाख, 9 हजार, 317 लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *