Sat. Jul 18th, 2026

उत्तराखंड में अब होगी तीन कमिश्नरी, नई कमिश्नरी बनी गैरसैंण

-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

देहरादून। गैरसैंण को नया मंडल (कमिश्नरी) बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तीन मंडल होंगे यानी गढ़वाल मंडल, कुमाऊं मंडल और गैरसैंण मंडल।
बजट सत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इनमें गैरसैंण को राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी) बना दिया गया है। गैरसैंण कमिश्नरी में चार जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा शामिल होंगे। दूसरी घोषणा भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए टाउन प्लानर की नियुक्ति किया जाएगा, इसके लिए एक महीने में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, तीसरी बड़ी घोषणा नई बनाई गई नगर पंचायतों के लिए है। नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *