पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य बोलीं, उत्तराखंड का पॉल्ट्री सेक्टर बर्ड फ्लू से पूरी तरह सुरक्षित

-बर्ड फ्लू को लेकर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों की बैठक ली। विचार विमर्श के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य व जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया
देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड में पोल्ट्री सेक्टर (uttrakhand poltry sector) में बर्ड फ्लू (bird flu) नहीं पाया गया है। पोल्ट्री सेक्टर अभी तक पूरी तरह सुरक्षित है। पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य (Rekha Arya) ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक (meeting) के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बर्ड फ्लू की स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में है। बर्ड फ्लू से किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सर्तक व जागरूक बनने की जरूरत है।
राज्य मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में बर्ड फ्लू पर समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों ने बर्ड फ्लू पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में चर्चा के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य व जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया। राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखंड शासन व जनपद स्तरीय समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे।