विमल चौधरी बने भाजपा युवा मोर्चा देहरादून के सह विभाग संयोजक
-युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने गत दिनों किया था कार्यकारिणी का विस्तार,तब चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
देहरादून। विमल चौधरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहरादून का सह विभाग संयोजक बनाया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने गत दिनों कार्यकारिणी का विस्तार किया था, जिसमें चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विमल चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है, उसे कर्तव्य के रूप में स्वीकार करते हुए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले महानगर संयोजक व सह संयोजक देहरादून पर्यटन विभाग के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा कमल निशान के लिए भी हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीस गढ़, उत्तर प्रदेश में बतौर विधानसभा प्रभारी चुनाव प्रचारक कर चुके हैं।
