Sun. Apr 19th, 2026

उत्तराखंड: दून समेत पहाड़ से मैदान तक 15 जून से बारिश के आसार

-राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा, जो राहत देने वाली बात है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

पिछले एक माह से गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री-मानसून की सक्रियता से बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है।केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है। लेकिन, उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून पूरी तरह से यहां पर 20 जून के आसपास पहुंच सकता है।

राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा, जो राहत देने वाली बात है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी घटकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *