Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री: धामी नहीं तो कौन … फिलहाल सभी मौन

-उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत दिलाने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। अब मुख्यमंत्री की दौड़ में विधायकों में महाराज और धन सिंह का नाम सबसे आगे है । जबकि, गैर विधायकों में निशंक, बलूनी और अजय भट्ट के नामों की चर्चा है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। भाजपा सत्ता की कमान किसके हाथों में सौंपेगी, इस सवाल पर पार्टी फिलहाल मौन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा। भाजपा के हलकों में चर्चा है किचुनाव हारने के बावजूद पार्टी धामी को ही सत्ता की बागडोर सौंप सकती है। इसके पक्ष में पश्चिम बंगाल में विस का चुनाव हारी ममता बैनर्जी का उदाहरण दिया जा रहा है, जो पार्टी को जिता गई थीं। लेकिन, खुद चुनाव हार गईं।

मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में तर्क भी दिया जा रहा है कि चुनाव के दौरान धामी के पास इतना समय नहीं था कि वह अपनी विधानसभा सीट पर समय देते। उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रचार किया। उनकी विधानसभा सीट पर प्रचार की कमान उनकी पत्नी के हाथों में रही। आखिरी समय में उन्होंने ताकत झोंकी लेकिन, चुनाव नहीं जीत पाए।

पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का मुख्यमंत्री के सवाल पर कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में निर्णय करना है। सरकार गठन को लेकर एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *