Thu. Sep 3rd, 2026

इंटर पास युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण का मौका

देहरादून, 18 जुलाई : हाईस्कूल और इंटर पास एससी-एसटी और ओबीसी युवाओं के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण का मौका दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी 25 जुलाई तक सेवायोजन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
सहायक सेवायोजन अधिकारी क्षेत्रीय सेवयोजन कार्यालय देहरादून ने बताया कराया है कि देहरादून में संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के बेरोजगार अभ्यर्थियों का एक जुलाई से छह महीने का प्रशिक्षण शुरू होना था। इसमें टंकण प्रशिक्षण के साथ सचिवीय पद्वति, सामान्य गणित, बुक कीपिंग एवं एकाउन्टसी और सामान्य  ज्ञान विषयों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना था। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण इन्टरमीडिएट शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये थे। चयन के बाद 38 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। लेकिन कक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या संतोषजनक नही है। इसलिए प्रवेश की तिथि 25 जुलाई तक बढाई गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *