Mon. Nov 2nd, 2026

उत्तराखंडी सपूत को शौर्य चक्र से नवाजे जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड निवासी भारतीय सेना के जवान श्री दीपक आले को शौर्य चक्र से नवाजे जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की शानदार शौर्य परम्परा रही है। हमें अपने वीर सपूतों पर गर्व है। श्री दीपक आले के शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में उत्तराखण्ड के वीर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि 09 अपै्रल 2017 को जम्मू कश्मीर के कैरन सेक्टर में तैनाती के दौरान भारतीय सेना के जवान श्री दीपक आले ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर 2 आतंकवादियों को ढेर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *