Fri. Jun 5th, 2026

उत्तराखंड में यलो अलर्ट: अगले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जनपदों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। शनिवार से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *