Sat. Jun 13th, 2026

गुरुद्वारा साहिब में भी 14 फरवरी तक लॉकडाउन

देहरादून : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसके चलते गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व सभी गुरुद्वारे इसका सख्ती से पालन करेंगे। 14 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में भी लॉकडाउन रहेगा।
अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन ने कहा कि संगत घरों से बाहर निकलने में पूरी तरह पाबंदी रखें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि अगर संगत नहीं मानी तो कर्फ्यू लगने के पूरे आसार होंगे। गुरुद्वारा में पूर्ण हिदायतें बरती जा रही है। “जान है तो जहान है” सचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि रामगाड़िया भवन में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। मंजीत सिंह ने कहा कि समय आने पर गुरुद्वारा निर्धनों का सहयोग करेगा। गुरबक्श सिंह राजन ने कहा इसमें सरकार से ज्यादा लाभ अपना व अपने परिवार का है। स. चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुलजार सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, सेवा सिंह मठारू आदि ने लॉकडाउन का समर्थन किया। सभी गुरुद्वारों के प्रबंधक लॉकडाउन के लिए अपना फर्ज निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *