Fri. May 17th, 2024

ग्रेपलिंग के गोल्ड मेडल विजेता जोरदार स्वागत

पानीपत- ग्रेपलिंग के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी विजय कुमार का आज मेडल जीतकर पानीपत पहुंचने पर खेल प्रेमियों व समाचार पत्र वितरक एसोशिएशन के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर बोलते हुए गोल्ड मेडल विजेता विजय कुमार ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 15 से 17 दिसम्बर तक आयोजित दूसरे साऊथ एसियन ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें साऊथ ऐसिया के चार देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल व भारत के 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। भारत से साऊथ ग्रेपलिंग फैंडरेशन के प्रधान शिव कुमार पांचाल, डायरेक्टर बलविन्द्र सिंह व भारतीय ग्रेपलिंग महासंघ के प्रधान जय प्रकाश के नेतृत्व में भारत से 76 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन खिलाडिय़ों में हरियाणा से 26 व जिला से वह एकेले खिलाड़ी थे। यहां पर विजेता खिलाडिय़ों को नेपाल के खेलमंत्री राजेन्द्रा कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं विजय कुमार के मेडल जीतकर पानीपत लौटने पर आज खेल प्रेमियों व जिला के समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के प्रधान संजय कुमार, सचिव आदेश, उप प्रधान अनिल कुमार, सतीश धवन, राकेश, ओम प्रकाश, संजय अरोड़ा, दीपक बत्तरा, अशोक कुमार व रविन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रिपोर्ट- विनोद पांचाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *