Wed. Jun 17th, 2026

ट्रक से टकराई बोलेरो, आबकारी कर्मचारी की मौत

देहरादून: मोहंड और गणेशपुर के बीच हुए हादसे में आबकारी विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहंड ओर गणेशपुर के बीच एक जोरदार हादसा उस समय हो गया जब आबकारी उत्तराखंड की टीम देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही थी। मोहंड पार करते ही आबकारी टीम की बोलेरो के सामने एक कार आ गई, उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई और मौके पर ही पलट गई। हादसे में आबकारी टीम के कई सदस्यों को गंभीर चोट आई, उन्हें तुरंत पुलिस और राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां एक आबकारी टीम के एक सदस्य की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक और बोलेरो को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *