Tue. Jun 2nd, 2026

शिक्षामंत्री अरविन्द पांडे ने शहीद संदीप थापा के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना

देहरादून,19 अगस्त: शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने सोमवार को कश्मीर में शहीद हुए संदीप थापा के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। पांडे ने कहा कि शहीद के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
गौरतलब है कि कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात संदीप थापा पकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में शहीद हो गए थे। रविवार को उनका पार्थिव शारीर वायु सेना के स्पेशल विमान से देहरादून पहुंचा था। रविवार शाम को ही प्रेमनगर स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जवान बेटे के शहीद होने से शोक संतप्त परिवार को शिक्षा मंत्री ने ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *