Sat. Nov 7th, 2026

सोमवार को बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल

देहरादून, 18 अगस्त : भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून जनपद के सभी विद्यालयों में सोमवार (आज) छुट्टी कर दी है। कक्षा एक से 12 तक के राजकीय, अशासकीय व पब्लिक स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने देर शाम अवकाश के आदेश जारी किये।

गौरतलब है रविवार को हुई भारी बारिश के कारण राज्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बच्चों को की सुरक्षा को देखते हुये जिला प्रशासन ने सोमवार को विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी। जिलाधिकारी ने सभी उप-जिलाधिकारियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को जनपद में अवकाश के आदेश का पालने कराने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *