Wed. Jun 3rd, 2026

25 हजार करोड़ रुपए से संवरेगा गैरसैंण, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

-राज्य स्थापना दिवस पर इस बार राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया गया कार्यक्रम। मुख्यमंत्री ने ली परेड की सलामी। इस अवसर ने मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की

शब्द रथ न्यूज (shabd Rath news)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (Uttrakhand rajya sthapna diwas) पर मुख्यमंत्री (CM) त्रिवेंद्र सिंह रावत (trivendra singh rawat) ने गैरसैंण (gairsain) को संवारने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 25 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की। गैरसैंण क्षेत्र में इस राशि ने 10 वर्ष में विकास के काम होंगे। अब तक किसी मुख्यमंत्री ने पहाड़ या गैरसैंण को लेकर इतनी संजीगदी नहीं दिखाई।

राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। गैरसैंण को फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपए से गैरसैंण में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य गतिविधियों के क्षेत्र ने आगे बढ़ा जाएगा। प्राइवेट सेक्टर को भी गैरसैंण में आगे बढ़ाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन 100 रुपए में लगाए जाने की भी घोषणा की मुख्यमंत्री ने की

गैरसैंण में हेलीपैड राजधानी के हिसाब से बनेगा

गैरसैंण में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर हवाई पट्टी (gauchar hawai patti) में बड़े प्लेन उतारने की तैयारी की जा रही है। साथ ही चौखुटिया में भी बड़ी हवाई पट्टी के लिए केंद्र सरकार से बात चल रही है। गैरसैंण में हेलीपैड (gairsain helipad) राजधानी के अनुरूप बनाया जा रहा है।

पंपिंग योजना और जिला अस्पताल मंजूर

गैरसैंण राजधानी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए झील बनाने का काम चल रहा है। भिंडर से जोड़ते हुए बड़ी पेयजल पंपिंग योजना बनाने की आज मुख्यमंत्री ने घोषणा की। गैरसैंण में जिला स्तरीय अस्पताल भी मुख्यमंत्री ने मंजूर कर दिया।

विधानसभा के बाद अब गैरसैंण में बनेगा सचिवालय

गैरसैंण में राजधानी के अनुरूप प्रशासनिक ढांचा विकसित किया जा रहा है। विधानसभा के बाद अब यहां सचिवालय भी बनाया जाएगा। विभिन्न विभागों के प्रशासनिक मुख्यालय भी गैरसैंण में बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर की।

स्थानीय निर्माण शैली की वकालत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाले नवनिर्माण के काम विशेष रूप से भवन स्थानीय यानी पहाड़ी शैली में बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के स्थानीय कामगारों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूहों को भी मुख्यमंत्री ने तोहफा दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 लाख रुपए तक की खरीद पर स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *