Fri. Jul 17th, 2026

मानस के चित्रों ने चुराया दिल

देहरादून : चित्रकार मानस लाल के दिल से उकेरे चित्रों ने कला के पारखियों का मन मोह लिया। मौका था पैसेफिक मॉल में मानस की दो दिवसीय प्रदर्शनी के शुभारम्भ का। बुधवार को राजपुर रोड स्थित पैसेफिक मॉल में मानस की दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हुई। ‘कलर्स ऑफ समर’ नाम से प्रदर्शनी में दून की घाटी में गर्मियों के विषय पर केंद्रित चित्र हैं।

मानस ने बताया कि प्रदर्शनी में बीस से ज्यादा चित्र प्रदर्शित किये गये हैं। इको फ्रेंडली पहल के रूप में चित्रों को बांस के बनाए चित्रफलक पर प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि देहरादून उत्तर भारत के ऎसे कुछ शहरों में शामिल है, जिसमें चार अलग-अलग मौसमों का आनंद मिलता है। शरद व मानसून को कलाकारों की पसंदीदा ऋतु माना जाता है। जबकि, गर्मियों की अनदेखी की जाती है। लेकिन, उन्होंने देहरादून की चिलचिलाती धूप में खूबसूरती लाने का प्रयास किया है अपने चित्रों के माध्यम से। प्रदर्शनी 18 जुलाई तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी।
प्रदर्शनी के बारे में पैसेफिक मॉल की मार्केटिंग हेड वर्तिका ने कहा कि हमें खुशी है कि पैसिफिक मॉल युवा कलाकारों के लिए एक मंच के रूप में विकसित हो रहा है । हम मॉल के माध्यम से शहर के अधिक से अधिक कलाकारों को प्रोत्साहित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *