उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कैम्प में निशुल्क करवाएं स्वास्थ्य की जांच
देहरादून, 18 जुलाई: उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून और मेदांता मेडिसिटी की ओर से दो दिवसीय निशुल्क हेल्थ कैम्प 20 और 21 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। कैम्प गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास 60 सुभाष रोड पर 10 से दो बजे तक आयोजित होगा।
महासभा के महानगर अध्यक्ष पीएस कोचर ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मेदांता के डॉक्टर मरीजों का वीपी, शुगर, ईसीजी, मेमोग्राफी, चेस्ट एक्सरे, फेफड़ों का कार्य परीक्षण, हृदय रोग, ऑंकोलॉजी, फिजियोथेरेपी आदि की जांच आधुनिक मशीनों से करेंगे।
जिला अध्यक्ष राजीव सच्चर एवं प्रभारी जीएस आनंद ने कहा कि रोगी शिविर का लाभ अवश्य उठाएं। प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि निशुल्क शिविर के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अति विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व विशिष्ट अतिथि बलजीत सिंह सोनी होंगे । शिविर में विधायक हरबंस कपूर, राजेंद्र सिंह राजन, उमेश शर्मा काऊ, एसपी कोचर, डीएस मान, राकेश ओबरॉय, हरपाल सिंह सेठी, हरीश विरमानी, सुभाष कोहली, मंजीत जोहर, हरीश नारंग, सुनील खेड़ा, कपिल भाटिया, देवेंद्र सिंह मोंटी, मन्नु कोचर, गुरदीप सिंह सहोता, वीके तुली, अरुण खरबंदा, जेएस बाली, जसमीत कौर आदि सहयोग करेंगे। प्रेस वार्ता में पीएस कोचर, जीएस आनंद, राजीव सच्चर, हरपाल सिंह सेठी, कपिल भाटिया, अरुण खरबंदा, हरीश नारंग, वीके तुली, विजय कथूरिया आदि मौजूद थे
