Sat. Sep 5th, 2026

नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर पहुंचे भूटान

देहरादून, 17 अगस्त: प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर भूटान पहुँच गए हैं। थिम्पू एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया।
मोदी की दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने और आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बनाये रखने में अहम भूमिका निभाएगी। इन दो दिनों में मोदी भूटान के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मोदी वहां रुपे कार्ड लॉन्च करेंगे। एक कार्यक्रम में मोदी छात्र-छात्राओं को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमन्त्री मोदी 10 मुद्दों पर करार के लिए एमओयू साइन करेंगे। साथ ही पांच योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *