Sat. Sep 5th, 2026

आप पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

देहरादून, 10 अगस्त: आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में कपिल मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मनोज तिवारी ने कहा कि मिश्रा कर्मठ व्यक्ति हैं। पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वह पार्टी के लिए काम करेंगे। वहीँ, मिश्रा ने कहा कि भाजपा वर्तमान में एकमात्र पार्टी है जो भारत को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयां दिला सकती है। वर्तमान में मोदी जैसा व्यक्ति की देश को चाहिए। उन जैसा व्यक्ति ही देश का चहुंओर विकास कर सकता है। मैं भाजपा की नीतियों से बहुत प्रभावित हूँ। दूसरी तारा, मिश्रा का भाजपा में शामिल होना दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घूर विरोधी हैं। ऎसे में उनका इस्तेमाल केजरीवाल के विरुद्ध हथियार के रूप में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *