Thu. Sep 3rd, 2026

गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन। कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश सहित 3 राज्यों की पुलिस विकास को छह दिनों से ढूंढ़ रही थी।
गैंगस्टर विकास दुबे को 6 दिन पहले उत्तर प्रदेश स्थित उसके गांव बिकरू में पुलिस पकड़ने गई थी। मुठभेड़ में विकास व उसके गुर्गों ने आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और मध्य प्रदेश में उसके छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। ताजा घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह विकास बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गया। उसने वीआईपी एंट्री के लिए 250 रुपये की रसीद कटवाई। इस दौरान उसने वहां अपना सही नाम विकास दुबे ही लिखवाया। वह महाकाल बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचा। दर्शन के बाद विकास वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के पास गया और बोला कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो। वहीं, विकास को पकड़वाने वाले सिक्योरिटी गार्ड गोपाल सिंह का कहना है कि शक होने पर मैंने उसे पूछताछ के लिए रोका, उसने आनाकानी की तो कुछ शक हुआ। मैंने पुलिस को बुला लिया। इस दौरान विकास ने उससे धक्का मुक्की भी की। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ, यह बात भी सामने आ रही है कि विकास दुबे ने खुद सरेंडर किया है। कार्रवाई के लिए रात 1:30 बजे से उज्जैन के एसएसपी व जिलाधिकारी महाकाल मंदिर मे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *