Tue. Jun 2nd, 2026

बिना मास्क पहने घर से मत निकलो, 607 लोगों का हो गया चालान

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण का आपको डर नहीं है तो चालान से डरो और मास्क पहनो। यही सीख देते हुए देहरादून के डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों का चालान करने के निर्देश दिये हैं। आज यानी गुरुवार को 607 लोगों का मास्क नहीं पहनने पर चालान भी कर दिया गया है। आगामी दिनों में और भी सख्ती होगी।

लॉक डाउन से हम अनलॉक – 2 तक के सफर पर हैं। कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। शासन प्रशासन के निर्देश हैं कि बिना मास्क के घर बाहर न निकले। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने बिना मास्क पर चालान को लेकर सख्ती शुरू की है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जनपद देहरादून में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, चौराहों, अस्पतालों और  बैंक में मास्क न पहने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने को भी कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर देहरादून जनपद में 607 लोगों का चालान हुआ। प्रशासन की टीम ने 181 लोगों के चालान किये गये। इनमें डोईवाला में 49, तहसील सदर में 21, मसूरी में 51, कालसी में 36, चकराता में 8 और विकासनगर में 16 लोगों के चालान हुए। वहीं, पुलिस ने देहरादून जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 426 लोगों के चालान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *