Thu. Sep 3rd, 2026

अवैध खनन में 3 के खिलाफ मुकदमा, दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

देहरादून। अवैध खनन में पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्राली स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, दो ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी गई है।
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन चोरी का मामला पकड़ में आया। नौका दौड़वाला के पास सुसवा नदी में अवैध खनन किया जा रहा था। शनिवार की रात पुलिस ने सुसवा नदी किनारे से तीन लोगों को दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़ा। ये लोग अवैध खनन कर रेता-बजरी चोरी कर ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *