Tue. Jun 2nd, 2026

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया पौधरोपण, अधिकारी भी रहे मौजूद

देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ऋषिकेश के प्रतिष्ठित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज व नेपाली संस्कृत महाविद्यालय में पौधरोपण किया। हरेला कार्यक्रम के तहत हुए पौधरोपण में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी सभी को निभानी चाहिए। पौधरोपण को हम उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने अपील की कि अपनी खुशियों व उत्सवों के अवसर पर स्मृति स्वरुप एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। उसका संरक्षण भी करें। साथ ही अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड को हरित प्रदेश बनाने में सभी को योगदान देना चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने अतिथियों का स्वागत किया। कालेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविन्द सिंह रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पौधरोपण में संस्कृत शिक्षा निदेशक शिवप्रसाद खाली, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, धर्मेंद्र नेगी, रामकृपाल गौतम, तपन मंडल, पार्षद लक्ष्मी रावत, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, एनएसएस अधिकारी जयकृत सिंह रावत, एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह, डा सुनील दत्त थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, रेड क्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, भगवती जोशी, संजीव चौधरी, संजीव कुमार, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, विवेक शर्मा, विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि मौजूद रहे।

रविवार को देहरादून के कई विद्यालयों में शिक्षा मंत्री ने किया पौधरोपण

अस्कोट से आराकोट यात्रा के सातवें दिन शिक्षा, संस्कृत, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने जनपद देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण किया। इनमें गुरु रामराय इंटर कॉलेज मोथरोवाला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज दूधली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी शामिल हैं।पांडे ने 190 प्रस्तावित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *