Thu. Sep 3rd, 2026

देहरादून के पल्टन बाजार में लक्ष्मी रेस्टोरेंट के सामने की चार दुकानों को किया सील, व्यापारी पाया गया कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। राजधानी देहरादून के पल्टन बाजार में एक व्यापारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे लोगों में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन ने बाजार के फेमस लक्ष्मी रेस्टोरेंट के सामने की चार दुकानों को सील कर दिया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के 76 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3686 पहुंच गया है।

पल्टन बाजार में भीड़भाड़ को लेकर जिला प्रशासन भी चिंतित था। मंगलवार को एक जूता व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। पूर्व में प्रशासन ने व्यापारियों को हिदायत भी दी थी कि दुकानों में भीड़ न की जाय। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजार में आड इविन के आधार पर दुकानें खोलने पर भी प्रशासन विचार कर रहा है।
मंगलवार को देहरादून में 12, हरिद्वार 22, पौड़ी गढ़वाल 3, टिहरी गढ़वाल 5, ऊधम सिंह नगर 34 और उत्तरकाशी 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *