डीएम ने कहा, टारगेट से ज्यादा करें पौधरोपण, हरेला के तहत रोपे जाएंगे पौधे
देहरादून। हरेला कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई को पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का टारगेट हरहाल में पूरा होना चाहिए। कोशिश करें कि टारगेट से अधिक पौधरोपण हो जाय।
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले पौधरोपण की सभी तैयारियां हो जानी चाहिए। एक दिन पहले सभी चयनित स्थानों पर डिमाण्ड अनुसार पौधे पहुंचाए जाय। जिन क्षेत्रों में पौधरोपण के प्रति उत्साह है, वहां अधिक पौधरोपण कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारी व एसडीएम अपने क्षेत्र के पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
