चुक्खु वाला में मकान ढहने से 4 की मौत 2 घायल
देहरादून। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून चुक्खुवाला इंद्रा कॉलोनी में मकान ढह गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं।
पुलिस की टीम ने मलबे से समीर चौहान (उम्र 30) और कृष पुत्र विरेन्द्र कुमार (उम्र 10) को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मलबे से 4 लोगों के शव मिले। मृतकों में किरन पत्नी समीर चौहान (उम्र 28, गर्भवती), विमला देवी पत्नी विरेन्द्र कुमार (उम्र 30), प्रमिला (समीर की बहन), सृष्टि पुत्री विरेन्द्र कुमार (उम्र 8) शामिल हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी रेस्क्यू के दौरान घटना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मकान पंकज मैसी पुत्र मंगल सिंह निवासी लोअर नेहरू ग्राम रायपुर का है। इसमें विरेन्द्र कुमार व समीर चौहान के परिवार किराये पर रहते थे।
