Fri. Sep 4th, 2026

इग्नू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढाई, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

देहरादून। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र छात्रा 31 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि फॉर्म जून 2020 की सत्रांत परीक्षा के हैं। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा नहीं हो पाई थी। फिलवक्त परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के साथ ही असाइनमेंट व प्रोजेक्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *