Fri. Sep 4th, 2026

गोविंदगढ़ व ईदगाह क्षेत्र से हटी पाबंदी, मास्क न पहनने पर चालान

देहरादून। दून शहर के गोविंदगढ़ और ईदगाह चकराता रोड क्षेत्र से पाबंदी हटा दी गई है। इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोग पाए जाने लॉक डाउन कर दिया गया था। 28 दिन की पाबंदी में कोई कोरोना पॉजिटिव नया केस न मिलने पर इन क्षेत्रों को पाबंदी से मुक्त कर दिया गया है।
दूसरी तरफ, जिला प्रशासन की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 114 लोगों के चालान किए। इनमें मसूरी के 42 और ऋषिकेश के 72 लोग शामिल हैं। पुलिस ने भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 247 लोगों के चालान किये।

                                               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *