Thu. Sep 3rd, 2026

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव में बनेगा डिग्री कालेज

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव खैरासैंण में जल्द ही डिग्री कालेज बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन के साथ इसका शिलान्यास भी कर दिया है। कालेज भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 6 लाख रुपए जारी किए गए हैं। डिग्री कालेज के लिए ग्रामीणों ने भूमि दान की है।
खैरासैण क्षेत्र के विकास के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए योजनाएं शुरू की गई है। डिग्री कालेज के साथ ही यहां पर्यटक परिसर के निर्माण के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। खैरासैंण-बयाली मोटरमार्ग पर लोडिंग स्टील गर्डर पुल के लिए भी एक करोड़ 74 लाख रुपए और उक्त मार्ग के डामरीकरण के लिए 63 लाख रुपए दिए गए हैं। सतपुली में 3 करोड़ 26 लाख रुपए से पार्किंग भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार योजना के तहत छोटे-छोटे सोलर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 25-25 किलोवाट के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। योजना में 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इन प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली सरकार खरीदेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *