Thu. Sep 3rd, 2026

पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम को दिए मास्क व फीस शील्ड

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव मुलाकात कर उन्हें फीस शील्ड और मास्क भेंट किए।
महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव सच्चर ने बताया कि कोरोना काल में महासभा निरंतर जरूरतमंदों की मदद कर रही है। महिलाओं की ओर से खुद घर पर बनाए हुए कपड़े के मास्क लोगों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और फ़ेस शील्ड ज़रूरी है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव सच्चर, उपाध्यक्ष पंकज मसोंन, महानगर अध्यक्ष विनय कोहली, महानगर महिला अध्यक्ष कोमल वोहरा, प्रियंका वासुदेव, अमृता कौशल व सचिन आनंद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *