Thu. Sep 3rd, 2026

बाल आयोग की अध्यक्ष बालिका व नारी निकेतन पहुंची, पाई अवस्थाएं

देहरादून। बालिका व नारी निकेतन केदारपुर में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। एक हॉल को क्वारनटाइन सेंटर बनाया गया है। पुराने व नए लोगों को उसी में रखा गया है। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण होने की स्थिति में उसके फैलने की आशंका हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
नेगी मंगलवार को बालिका व नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिका निकेतन से फरार हुई नाबालिग और उससे दुष्कर्म के आरोपी किशोर से भी बात की। दोनों ने पढ़ने की मंशा जाहिर की। उषा नेगी ने बताया कि आरोपी किशोर उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं का छात्र है। कल यानी बुधवार को उसका परीक्षा परिणाम भी आने वाला है। दोनों की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण वह इस स्थिति में पहुंचे है। नेगी ने अधिकारियों को दोनों की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *