रक्षाबंधन… इसलिए शनिवार रविवार को खुला रहेगा बाज़ार
देहरादून। रक्षाबंधन को देखते हुए इस बार शनिवार व रविवार को लॉक डाउन नहीं होगा यानी बाजार पूरी तरह खुले रहेंगे। सचिव शैलेश बगोली ने आज इसके आदेश जारी कर दिए हैं। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर चारों जिलों में आदेश लागू होगा।
देहरादून जनपद के लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी बाजार खुले रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि बाज़ार खुले रहेंगे। लेकिन, महामारी नियंत्रण के अन्य नियम लागू रहेंगे। लोगों को सामाजिक दूरी व मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
