Sat. Nov 7th, 2026

कांग्रेस नेता के भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

देहरादून। कांग्रेस के कद्दावर नेता के भाई सचिन उपाध्याय के खिलाफ पटेलनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। नया गांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय रावत को जांच सौंपी गई है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रमोद बडोनी निवासी पीवीके पालम विहार गुड़गांव हरियाणा ने सचिन उपाध्याय के खिलाफ तहरीर दी है। बडोनी ने तहरीर में कहा है कि वर्ष 2011 में उन्होंने सचिन उपाध्याय व उनकी पत्नी नाजिमा युसूफ के साथ शीशमबाड़ा आवासीय भूमि में 38000 मीटर प्लॉट खरीदने का सौदा तय हुआ था। बडोनी ने तय समय पर सचिन उपाध्याय को पेमेंट भी कर दी थी। लेकिन सचिन उपाध्याय ने धोखाधड़ी करते हुए प्रमोद बडोनी को प्लॉट नहीं दिया और न ही उनका रुपया वापस किया। तहरीर के आधार पर पटेलनगर पुलिस ने सचिन के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कर दिया है। उपनिरीक्षक संजय रावत चौकी प्रभारी नयागांव को जांच सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *