Thu. Sep 3rd, 2026

सीसीटीवी कैमरे की मदद से लड़की से छेड़खानी के आरोपी को दूसरे दिन दबोचा

देहरादून। लड़की से छेड़खानी करने के एक आरोपी को राजपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दबोच लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
शनिवार को थाना राजपुर में एक लड़की के तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया गया था कि अज्ञात व्यक्ति ने लड़की से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए, जिसमें आरोपी की स्कूटी नजर आईं। स्कूटी नंबर से पुलिस आरोपी के घर आसमा विहार टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन पहुंची। लेकिन, आरोपी फरार मिला। पुलिस ने स्कूटी को उसके घर से बरामद की। रविवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान राहुल त्यागी (22) के रूप में हुई। राहुल मूल रूप से ग्राम तलेडी सहारनपुर का रहने वाला है। क्लेमेनटाउन में रहकर वह ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *