Thu. Sep 3rd, 2026

मॉल से चुराई थी बाइक, 6 महीने बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

देहरादून। सिल्वर सिटी मॉल के बाहर से बाइक चुराने का आरोपी रविवार को डालनवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड निवासी पुनीत कुमार ने 23 फरवरी को डालनवाला थाने में तहरीर दी थी। बताया गया कि 22 फरवरी को वह फिल्म देखने सिल्वर सिटी मॉल गए थे। उन्होंने अपनी केटीएम मोटरसाइकिल रीबॉक शोरूम के सामने खड़ी की। जब फिल्म देखकर जब बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। लेकिन, चोर का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अजीम निवासी लेन नंबर 3, भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त शिवांशु भारद्वाज के साथ मिलकर बाइक चोरी की। बाइक को नयागांव में सड़क किनारे झाड़ियों में छुपाया हुआ है। बाइक चुराने के बाद वह देहरादून से बाहर रिश्तेदारों के पास चला गया था। कुछ दिन पहले ही देहरादून वापस आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *