डीएलएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को बांधी राखी
देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को राखी बांधी।
प्रशिक्षित सोमवार को शिक्षा मंत्री के
गूलरभोज स्थित आवास पर गए। उन्हें राखी बांधी ओर पांडे की दीर्घायु होने की कामनाएं की। इसके बाद पांडे ने प्रशिक्षितों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री से डायट डीएलएड प्रशिक्षित बैच 2017-19 की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की। शिक्षा मंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। कहा कि सरकार ट्रेनिंग करवाई गई है तो नियुक्ति देना सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डीएल एड प्रशिक्षित श्वेता राजपाल, प्रकाश रानी, गुरप्रीत सिंह, सुरभि चौहान, ज्योति चौहान मौजूद रहीं।
