Thu. Sep 3rd, 2026

राम मंदिर भूमि पूजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा कार्यक्रम

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम का प्रसारण कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर कार्यालय में लाइव देखा। भूमि पूजन के बाद हुए संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम का नाम लिया तो कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।
महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत नृत्य गोपाल दास आदि का संबोधन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और प्रसाद के रूप में हलवा बांटा। वहीं, महिला मोर्चा सदस्यों ने रंगोली व दीप प्रज्ज्वलित कर भूमि पूजन के क्षणों को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर दर्जाधारी जितेंद्र रावत मोनी, राजेश शर्मा, महामंत्री सत्येंद्र नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, अनंत सागर, संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, बबलू बंसल, रविंद्र बाल्मीकि, अनुराग भाटिया, लच्छू गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल डबराल, राजेश रावत, सुभाष बालियान, रुद्रेश शर्मा, ब्रजलेस गुप्ता, मधु जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विहिप के पूर्व अध्यक्ष दत्ता को किया सम्मानित

महानगर भाजपा की ओर से विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। रतन चौहान, विशाल गुप्ता, बबलू बंसल व पार्षद अनीता सिंह ने दत्ता के लक्ष्मण चौक आवास जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *