एबीवीपी ने डीएवी व एमकेपी पीजी कालेज में बांटी मिठाईयां
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी मनाते हुए डीएवी पीजी कालेज में मिठाईयां बांटी। साथ ही जंतु विज्ञान विभाग के बाहर औषधीय पौधा रोपा गया। इस अवसर पर एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान, नागेन्द्र बिष्ट, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, करन, सुजीत, पवन आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ, एबीवीपी केएमपी पीजी कालेज इकाई से जुड़ी छात्राओं ने कालेज परिसर और दून अस्पताल के बाहर मिठाईयां बांटी। मिठाई बांटने वालों में एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख प्रगति रावत, महानगर संगठन मंत्री दयाल बिष्ट, छात्रा परिषद की अध्यक्ष मनीषा रावत, गढ़वाल छात्रा प्रमुख तान्या वालिया व कालेज इकाई अध्यक्ष चीनू चौहान शामिल रही।
