रुद्रप्रयाग के सिरवाडी गांव में फटा बादल, भारी नुक़सान
शब्द रथ न्यूज। रुद्रप्रयाग जनपद के सिरवाडी में सोमवार की सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के जखोली के सिरवाड़ी गांव में गदेरे में बादल फटा। इससे ग्रामीणों की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि ग्रामीण सुरक्षित हैं और मानवीय नुक़सान नहीं हुआ है। बादल फटने की घटना के बाद एसडीएम प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।
बादल फटने से गोरपा-सिरपा मोटर मार्ग पर आरसीसी पुलिया, पैदल मार्ग, सिंचाई नहर, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा है। बताया गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार भी खतरे की जद में आ गया है। इस गांव में वर्ष 1986 में भी बादल फटा था।
