सुशील सक्सेना जन क्रांति विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव हुए मनोनीत
देहरादून। जनक्रांति विकास मोर्चा ने समाजसेवी सुशील सक्सेना को केन्द्रीय सचिव मनोनीत किया है। सुशील सक्सेना ने कहा कि मोर्चा ने उन पर भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सक्सेना ने कहा कि उन्हें 9 अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक दिन पर पद की जिम्मेदारी मिली है। वह उत्तराखंड की संस्कृति व स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड एक उत्तम राज्य बने उनका भी यही सपना है। इस सपने को साकार करने लिए दृढ़ संकल्प हूं। उन्होंने मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित जैन का आभार जताया। इस अवसर पर विराट गुप्ता, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
